बॉलीवुड

Mr India 2025 Season 2 के विजेता हुए घोषित, जानिए किसने मारी बाजी

Mr India 2025 Season 2 Winner Announced: 22 अगस्त की शाम सपनों का शहर कहे जाने मुंबई में कम्पटीशन के दौरान बिहार के शिवम सिंह ने मिस्टर इंडिया वर्ल्ड 2025 (Mr India World 2025) का टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है। शिवम सिंह के फैन्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

Image

Shevam Singh Wins Mr India World 2025

Mr India 2025 Season 2 Winner Announced: सपनों की नगरी कही जाने वाली मुंबई में टैलेंटेड यंग इंडियन पुरुषों ने वन8 कम्यून में लोअर परेल पर अपना दबदबा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्टाइलिश और आकर्षक सूट के साथ कॉंफिडेंट अंदाज में पुरुषों ने विव्ज फैशन स्कूल के सहयोग से आयोजित मिस्टर इंडिया 2025 सीजन 2 के फाइनलिस्ट के रूप में हॉल में अपना वर्चस्व दिखाया। 22 अगस्त की शाम रोमांचक भीड़ से सजी और इस दौरान सभी विनर्स के नाम का भी खुलासा किया गया। इस दौरान बिहार के शिवम सिंह ने साल 2025 के मिस्टर इंडिया वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम कर सभी को चौंका दिया।

मिस्टर इंडिया वर्ल्ड 2025 बने शिवम सिंह

शिवम सिंह ने मिस्टर इंडिया वर्ल्ड 2025 का टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है। बताया जा रहा है कि वो आने वाले मिस्टर वर्ल्ड में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान एबेल बिजू को मिस्टर इंडिया सुपरनैशनल 2026 चुना गया। अब एबेल पोलैंड में होने वाले मिस्टर सुपरनैशनल 2026 में हिस्सा लेते नजर आएंगे। इस इवेंट में मिस्टर इंडिया राइजिंग स्टार 2025 का खिताब शिव चोरडिया ने अपने नाम किया।

एक से एक बढ़कर एक टैलेंट की खोज के साथ अपने विजन को बरकरार रखते हुए मिस्टर इंडिया लंबे समय से करियर ग्रोथ, पर्सनालिटी डेवेलपमेंट और इंटरनेशनल अवसरों को बढ़ता रहा है। यह उन लोगों के लिए सुनहरे अवसर प्रधान करता है जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है और साथ ही लाखों लोगों को प्रेरित किया है। उन सभी ने फैशन और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना करियर भी बनाया है। इस साल मिस्टर वर्ल्ड 2016 रहे रोहित खंडेलवाल भी शामिल हुए। उन्होंने फाइनलिस्टों के कॉंफिडेंट, टैलेंट और उनकी ईमानदारी का मार्गदर्शन भी किया।

इस कम्पटीशन के दौरान 12 कंटेस्टेंट्स में से केवल 6 ही प्रश्नोत्तर राउंड में पहुंचे। उन सभी ने वहां मौजूद संगीता बिजलानी, अदिति गोवित्रिकर, केन घोष, रॉकी स्टार, जतिन कंपानी और वरोइन मारवाह जैसे जूरी मेंबर्स को प्रभावित किया। बताते चलें 'मिस्टर इंडिया 2025' सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले 7 सितंबर को रात 8:00 बजे जूम टीवी पर प्रसारित होगा। इसी दिन से ओटीटी प्लेटफॉर्म टाइम्स प्ले और ब्यूटी पेजेंट यूट्यूब चैनल पर इसकी भी स्ट्रीमिंग होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article