बॉलीवुड

Janhvi Kapoor के शॉर्ट क्रॉप टॉप को देख भड़के लोग, कहा- 'लगता है उर्फी बनना चाहती...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2024, 06:28 PM IST

Janhvi Kapoor Trolled For New Look: जाह्नवी कपूर अभी हाल ही में अपने नए लुक में नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर के इस लुक को देखने के बाद यूजर्स एक्ट्रेस की तुलना उर्फी जावेद से करते हुए जनर आए।

Image

Instagram

Janhvi Kapoor Trolled For New Look: बॉलीवुड एक्टर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एण्ड मिसेज माही'( Mr. and Mrs. Mahi) 31 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म 'मिस्टर एण्ड मिसेज माही' का नया पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसमें जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ( Rajukumar Rao) साथ में नजर आए। इस पोस्टर के बाद अब जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच जाह्नवी कपूर अपने नए लुक में नजर आए। जाह्नवी कपूर अपनी नई ड्रेस को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं।

जाह्नवी कपूर की ड्रेस देख भड़के फैंस

जाह्नवी कपूर का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर का नया लुक नजर आ रहा है। जाह्नवी कपूर ने इस वायरल हो रहे वीडियो में शॉर्ट क्रॉप टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। इस क्रॉप टॉप पर 6 नंबर लिखा है। जाह्नवी कपूर इस वीडियो में स्टाइल के साथ पैप्स को फोटोज के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर अपने इस लुक को लेकर सोशल सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। जाह्नवी कपूर की इस ड्रेस को देखने के बाद कई यूजर्स एक्ट्रेस की तुलना उर्फी जावेद से करते हुए नजर आए। तो वहीं कुछ यूजर्स जाह्नवी कपूर को सही से ड्रेस पहनने की सलाह दी।

यूजर्स को पसंद नहीं आया जाह्नवी कपूर का लुक

जाह्नवी कपूर के नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा '6 नंबर वह तो आपकी फिल्म फ्लॉप होने वाली है'। इसके अलावा कई यूजर्स ने जाह्नवी कपूर के क्रॉप टॉप का मजाक उड़ाया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article