बॉलीवुड

'3 Idiots' के सीक्वल की खबरों पर मोना सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मुझे कोई कॉल...'

Mona Singh on 3 Idiots Sequel Rumours: कई महीनों राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल को बनाने की खबरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। '3 इडियट्स' बनाने की खबरों पर अब मोना सिंह ने बयान देते हुए कहा कि मुझे अभी तक कोई कॉल नहीं आया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Mona Singh on 3 Idiots Sequel Rumours: साल 2009 में राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर, आर. माधवन और शरमन जोशी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। इस मूवी को आज भी देखकर फैन्स अपनी यादें ताजा कर बैठते हैं। बीते साल पिंकविला की एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि राजकुमार हिरानी ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। इस मूवी की शूटिंग मेकर्स 2026 में शुरू कर देंगे। यह भी बताया गया था कि '3 इडियट्स' के सीक्वल में आमिर खान, करीना कपूर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी सहित कई दिग्गज कलाकार वापसी कर सकते हैं। इस फिल्म के सीक्वल बनाने की खबरों पर अब मोना सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है।

'3 इडियट्स' के सीक्वल पर बोलीं मोना सिंह

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू मोना सिंह ने '3 इडियट्स' के सीक्वल के बनाने की अफवाहें उड़ने के बाद अपना रिएक्शन देते कहा, 'मैं इस चीजों के बारे में सुना है लेकिन यह केवल अफवाह हो सकती है क्योंकि मेरे पास अभी तक कोई कॉल नहीं आई है। हो सकता है कॉल आये लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म में मेरा बेटा फुटबॉलर बन जाए।' बताते चलें '3 इडियट्स' में मोना सिंह ने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था। इस मूवी में वो वायरस उर्फ बोमन ईरानी की बड़ी बेटी के रोल में नजर आई थीं। (इसे भी पढ़ें: Maatrubhumi: दांव पर लगा है सलमान खान का करियर, टाइटल में बदलाव के बाद 40 दिन तक फिर से शूट होगी फिल्म)

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए आमिर खान और आर माधवन ने भी यह कन्फर्म करते हुए कहा था कि वो ऐसे डिस्कशन का हिस्सा नहीं हैं। मोना सिंह ने भी यह क्लियर कर दिया था कि फिलहाल उन्हें फिल्म के सीक्वल को बनाने को लेकर कोई जानकारी नहीं है और ना उनके पास कोई कॉल आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मोना सिंह को हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'कोहरा 2' में बरुन सोबती के साथ देखा गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article