बॉलीवुड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किये गए Mithun Chakraborty, ऊषा उत्थुप को भी मिला पुरस्कार

Mithun Chakraborty And Usha Uthup Receives Padma Bhushan Award: बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त जगह कायम करने वाले मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती के साथ-साथ बॉलीवुड सिंगर ऊथा उत्थुप को भी राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया है।

Image

पद्म भूषण से सम्मानित किये गए मिथुन चक्रवर्ती और ऊषा उत्थुप

Mithun Chakraborty And Usha Uthup Receives Padma Bhushan Award: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मिथुन चक्रवर्ती ने सिनेमा की दुनिया में इस कदर नाम बनाया है कि बच्चा-बच्चा उनके एक्शन सीन और डांस का दीवाना है। फिल्मी दुनिया में योगदान देने के साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। वहीं बीते दिन उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि पद्म भूषण को भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार माना जाता है। उनके साथ-साथ मशहूर गायक ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) को भी राष्ट्रपति ने पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें: Bollywood Throwback: मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी हो चुका है बदनाम, बेटे पर लगा था गर्भपात का आरोप

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने एएनआई संग बातचीत के दौरान पद्म भूषण पुरस्कार मिलने की खुशी भी जाहिर की। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मैंने अपने लिए कभी किसी से जिंदगी में कुछ नहीं मांगा। लेकिन जब मुझे कॉल आया और बताया गया कि मुझे 'पद्म भूषण' पुरस्कार मिलने वाला है। तो मैं कुछ देर के लिए शांत हो गया, क्योंकि मैंने इसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं की थी।" बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में 'मृगया' मूवी से की थी। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मशहूर गायक ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) ने भी पद्म भूषण सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "ये बहुत ही जबरदस्त एहसास है। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ये सच है। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं। मैं सरकार और हमारे देश की आभारी हूं। मैं पिछले 54 सालों से गा रही हूं और तब बहुत अच्छा लगता है, जब आपको पहचान मिले। मैं अपने दोस्तों, परिवार, संगीतज्ञ और मीडिया का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article