बॉलीवुड

Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' से कटा विजय सेतुपति का पत्ता, इस एक्टर की खुली किस्मत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 10, 2024, 08:40 AM IST

Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स फिल्म के लिए बाकी कलाकारों को अप्रोच कर रहे हैं। मेकर्स ने विभीषण के रोल के लिए विजय सेतुपति की जगह इस एक्टर को अप्रोच किया है।

Image

Vijay Sethupathi and Harman Baweja (credit pic: Instagram)

Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम और साई पल्लवी माता (Sai Pallavi) सीता का किरदार निभाएंगी। फिल्म के लिए रणबीर ने नॉन वेज और शराब छोड़ दिया है। रामायण में यश रावण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी रामायण को ट्राईलॉजी के रूप में रिलीज करेंगे। पहले पार्ट में सीता हरण तक की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग मुंबई और लंदन में होगी। रणबीर फिल्म की शूटिंग लंदन में करेंगे। मेकर्स अभी फिल्म के बाकी कलाकारों को अप्रोच कर रहे हैं।

रामायण में नजर आएंगे हरमन बावेजा

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने विभीषण के रोल के लिए हरमन बावेजा को अप्रोच किया है। हरमन आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज स्कूप में नजर आए थे। मेकर्स ने इस रोल के लिए पहले साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति को अप्रोच किया था। लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई। हरमन ने स्कूप में JCP हर्षवर्धन श्रॉफ का रोल निभाया था। सीरीज में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर का कैरेक्टर हिमांशु रॉय से प्रेरित था। हसंल मेहता की सीरीज स्कूप में करिश्मा तन्ना लीड रोल में थी।

स्कूप 2023 की पॉपुलर सीरीज में से एक थी। वहीं, बात रामायण की करें तो फिल्म की शूटिंग 60 दिनों तक चेलगी। रामायण की शूटिंग के बाद रणबीर कपूर लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू करेंगे। टॉक्सिक की शूटिंग के बाद यश रामायण पर काम शुरू करेंगे। यश फिल्म में रावण के रोल में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article