बॉलीवुड

मलाइका से ब्रेकअप के बाद शादी की तैयारी कर रहे हैं अर्जुन कपूर? कहा- 'जब मेरी बीवी का वक्त...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 1, 2025, 07:03 PM IST

Arjun Kapoor on Marriage: फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर पहली बार रिएक्शन दिया। मलाइका अरोड़ा से हुए ब्रेकअप के बाद सामने आया अर्जुन कपूर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Arjun Kapoor On Marriage

Arjun Kapoor on Marriage: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने की तैयारी कर रहे हैं। 'मेरे हसबैंड की बीवी' का अभी हाल ही में ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिसके बाद एक्टर अपनी लव लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया ने अर्जुन कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया, एक्टर ने इसका जो जवाब दिया वो सोशल मीडिया पर छा गया।

शादी को लेकर अर्जुन कपूर ने कही ये बात

फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) फेम एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अभी हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो खुद को सिंगल बताते हुए नजर आए थे। अब इन सब के बाद अर्जुन कपूर का नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर अपनी शादी को लेकर रिएक्शन देते दिखे। मीडिया ने एक्टर से पूछा कि शादी को लेकर आपका क्या प्लान है? तब अर्जुन कपूर ने कहा कि जब प्लान होगा तब मैं आप सब को बता दूंगा, अभी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी के बारे में बात करते हैं, मेरी का जब वक्त आएगा तब बात कर लेंगे।' अर्जुन कपूर का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें अर्जुन कपूर का वायरल वीडियो

कब रिलीज होगी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी'

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ-साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article