Meenakshi Seshadri on Madhuri Dixit: 80 से लेकर 90 के दशक में मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) और माधुरी दीक्षित ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। दोनों ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में थीं। उस जमाने में मीडिया में भी मीनाक्षी शेषाद्रि और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को एक-दूसरे का तगड़ा कम्पटीशन माना जाता था। ऐसे में अब कई सालों के बाद माधुरी दीक्षित से प्रतिद्वंद्विता की अफवाहें पर अब मीनाक्षी ने खुलकर बात की। हालांकि मीनाक्षी ने इन अफवाहों की खारिज करते हुए कहा था कि सभी अपनी-अपनी पर्सनालिटी होती है।
मीनाक्षी शेषाद्रि और माधुरी दीक्षित की कई बार तुलना की जाती थी। दोनों एक्ट्रेसेस ने फिल्म 'स्वाति' (1986) में साथ काम किया था। इस मूवी में मीनाक्षी अहम रोल थी और माधुरी उनकी सौतेली बहन का रोल निभाया था। दोनों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। मीनाक्षी को अक्सर क्लासिकल डांस करने के लिए जाना जाता था। बताया जाता है कि टीनू आनंद की फिल्म 'शनाख्त' के दौरान दोनों एक्ट्रेस के बीच विवाद हो गया था। इस मूवी के लिए डिंपल कपाड़िया को अहम रोल ऑफर हुआ था और मीनाक्षी इसमें सेकंड लीड थीं।
डिंपल कपाड़िया ने फीस इशू के चलते यह फिल्म छोड़ दी थी और मेकर्स ने माधुरी को इसमें कास्ट किया। ऐसे में मीनाक्षी ने बाद में इस मूवी को करने से मना कर दिया था। फिल्म बंद हो गई और दोनों ने कभी भी एक-साथ काम नहीं किया। साल 2024 में बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान मीनाक्षी ने माधुरी संग हुए विवाद को खारिज कर दिया था। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित को एकदम यूनिक बताया था।
