Kiara Advani to Play Meena Kumari: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ट्रेजेडी क्वीन नाम से मशहूर रहीं मीना कुमारी की बायोपिक बनाने की घोषणा काफी समय पहले हो चुकी है। तभी से मेकर्स मीना कुमारी के किरदार के लिए बॉलीवुड की कई हसीनाएं से बातचीत चल रही है। मीना कुमार की बायोपिक के राइट्स सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने सारेगामा और अमरोही परिवार के सहयोग से हासिल किए हैं। इस फिल्म की घोषणा जल्द ही मेकर्स बड़े स्तर पर करेंगे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मीना कुमारी का किरदार निभाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से बात हो रही है।
पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार मीना कपूर की बायोपिक के लिए कियारा आडवाणी को अप्रोच किया गया है। फिल्म डायरेक्टर और क्रिएटिव टीम को लग रहा है कि कियारा आडवाणी इस आइकोनिक रोल के एकदम परफेक्ट हैं। निर्माताओं ने कियारा आडवाणी को स्क्रिप्ट पहले ही नेरेट कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि कियारा आडवाणी यह स्क्रिप्ट पसंद आई है। हालांकि अभी तक उनकी ओर से फिल्म करने के लिए हरी झंडी नहीं दी गई है।
कियारा आडवाणी इस समय अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वो अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। आने वाले दिनों में कियारा आडवाणी को मां बनते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी की इस साल 'वॉर 2' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कियारा को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ अहम भूमिका में देखा जाएगा।
