बॉलीवुड

'Kabir Singh' में इस हसीना को ऑफर हुआ था Kiara Advani का रोल, इस कारण नहीं बनी बात

Kiara Advani's Role Offered to Manushi Chhillar in Kabir Singh: जूम टीवी को दिए इंटरव्यू के दौरान मानुषी छिल्लर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में कियारा आडवाणी का किरदार एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था। उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन की भी तारीफ की।

Image

Kiara Advani

Kiara Advani's Role Offered to Manushi Chhillar in Kabir Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) में प्रीति का रोल निभाया था। इस किरदार के लिए कियारा आडवाणी को खूब सराहना मिली थी। फिल्म में कियारा आडवाणी के अपोजिट शाहिद कपूर नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्मों को लेकर अफवाहें थीं कि कियारा आडवाणी के रोल के लिए मेकर्स ने मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) को अप्रोच किया है। अब इन खबरों को मानुषी छिल्लर ने कन्फर्म कर दिया है।

जूम टीवी से बात करते हुए मानुषी छिल्लर ने कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म 'कबीर सिंह' में उन्हें कियारा आडवाणी का रोल ऑफर हुआ था। इस फिल्म को ना करने के बाद भी मानुषी छिल्लर ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कमी तारीफ की है। मानुषी छिल्लर को लगता है कि संदीप रेड्डी वंगा अपनी फिल्मों में फीमेल रोल्स को काफी तव्वजो देते हैं। एक्ट्रेस उनकी फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना की भी काफी तारीफ की है।

मानुषी छिल्लर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में देखा गया है। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर के साथ अक्षय कुमर और टाइगर श्रॉफ सहित कई कलाकर अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। फिल्म की असफलता पर मानुषी ने कहा कि बॉक्स ऑफिस के नंबर्स किसी भी एक्टर के हाथ में नहीं होते हैं। इसके अलावा उन्हें जल्द ही जॉन अब्राहम की फिल्म 'तहरान' में देखा जाएगा। फिल्म में मानुषी को धांसू रोल ऑफर हुआ है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article