बॉलीवुड

एनिमल-भूल भुलैया जैसी फिल्में करेंगे सलमान खान!! मनोज देसाई ने बताया अब इमोशल फिल्मों से भर गया भाईजान का मन

Manoj Desai Talk About Salman Khan: उन्होंने फिल्म पर बात करते हुए कहा कि आजकल, हर कोई फिल्म से एक इमोशनल जुड़ाव चाहता है और सलमान खान ने अपनी फिल्मों में ऐसा किया है। उनकी ईद रिलीज़ उतनी सफल नहीं रही जितनी पहले हुआ करती थी। अब उन्हें कुछ नया करना चाहिए

Image

Manoj Desai Talk About Salman Khan:

Manoj Desai Talk About Salman Khan: सलमान खान ( Salman Khan) की फिल्म सिकंदर ( Sikandar) सिनेमाघरों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। जिस तरह से ईद पर फिल्म को रिलीज किया गया था फैंस की इससे कहीं ज्यादा उम्मीदें थी। हालांकि गिरते-पड़ते हुए सिकदंर ने 107 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है। सिकंदर और सलमान खान के बारे में बात करते हुए फिल्म प्रोड्यूसर मनोज देसाई ने कहा कि अब सल्लू को बदलना चाहिए। सिकंदर के प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए उन्होंने जिक्र किया कि यह बहुत खराब भी नहीं है।

फिल्म निर्माता मनोज देसाई( Manoj Desai) हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत करते नजर आए। जहां उन्होंने सिकंदर का जिक्र किया निर्माता ने कहा कि फिल्म ने 10 दिन में 200 करोड़ वर्ल्ड वाइड कमा लिए हैं तो यह इतना भी बुरा आंकड़ा नहीं है। उन्होंने आगे कहा मेरे प्रबंध निदेशक, श्री अरुण नाहर, बहुत सहायक रहे हैं, खासकर रेट के मामले में। शुरू में दरें बहुत ज़्यादा थीं, लेकिन हमें उन्हें कम करना पड़ा क्योंकि हर कोई यही कर रहा था, और हम पीछे नहीं रह सकते थे।

उन्होंने फिल्म पर बात करते हुए कहा कि आजकल, हर कोई फिल्म से एक इमोशनल जुड़ाव चाहता है और सलमान खान ने अपनी फिल्मों में ऐसा किया है। उनकी ईद रिलीज़ उतनी सफल नहीं रही जितनी पहले हुआ करती थी, लेकिन उनकी कई हिट फ़िल्में हैं। मैंने इस बारे में सल्लू से बात की, और उन्होंने कहा कि कभी-कभी भावनाएँ हावी हो जाती हैं, और सलमान खान के साथ भी यही हुआ।

एनिमल जैसी फिल्में करेंगे सलमान खान

मुझे लगता है कि सलमान खान को रणबीर कपूर की एनिमल या कार्तिक की भूल भुलैया जैसी अनोखी कहानियां ढुँढनी चाहिए। उन फ़िल्मों में बोल्ड किरदार हैं और वे सिनेमाघरों में भीअच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। सलमान खान पहले ही वांटेड जैसी एक्शन फ़िल्में कर चुके हैं, लेकिन शायद अब कुछ नया करने का समय आ गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article