'हीरामंडी' के बाद मनीषा कोइराला के हाथ लगी Arbaaz Khan की 'Raazdar' !! जोड़ी मचाएगी धमाल

Manisha Koirala in Raazdar: 'हीरामंडी' की सफलता के बाद से दर्शक मनीषा कोइराला को एक बड़े प्रोजेक्ट में देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। अब एक्ट्रेस को अरबाज खान की राजदार में देखा जाएगा।

Manisha Koirala in Raazdar: मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला ने अहम रोल अदा किया था। इस मूवी को लगभग 2 साल हो गए हैं। फैन्स लंबे समय से मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) के अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फैन्स का यह इंतजार अब खत्म होता दिखाई पड़ रहा है। मनीषा कोइराला को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'हीरामंडी' एक्ट्रेस को आने वाले दिनों में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) की नई फिल्म 'राजदार' (Raazdar) में देखा जाएगा।

Manisha Koirala-Arbaaz Khan

मनीषा कोइराला को मिली अरबाज खान की फिल्म (Pic Credit: Instagram)

अरबाज खान की 'राजदार' में नजर आएंगी मनीषा कोइराला

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा मनीषा कोइराला के हाथ 'हीरामंडी' के बाद एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। अब एक्ट्रेस को जल्द ही अरबाज खान की फिल्म 'राजदार' में देखा जाएगा। इस मूवी में अरबाज खान और मनीषा कोइराला की जोड़ी बनते हुए देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। बताया जा रहा है कि 'राजदार' से पहले भी मनीषा कोइराला को एक यंग एक्टर के साथ मूवी ऑफर हुई थी लेकिन किसी कारण यह बंद कर दी गई। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla Cast Fees: अक्षय कुमार की फीस ने हिलाया मेकर्स का बजट, वामिका-तब्बू को मिली चिल्लर)

End of Feed