बॉलीवुड

नेपाल के Gen-Z आंदोलन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने किया युवाओं का सपोर्ट, फैली हिंसा पर रखे अपने विचार

Manisha Koirala on Nepal Gen-Z Protest : नेपाल में पली-बढ़ी एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने वहाँ पर हो रही हिंसा पर अपना दर्द बयां किया है। एक्ट्रेस ने नेपाल के लोगों के लिए पोस्ट किया है । आइए आपको बताते हैं मनीषा का नेपाल जेन-जी आंदोलन पर क्या कहना है ।

Image

Image Source: Instagram Post

Manisha Koirala on Nepal Gen-Z Protest: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में इस समय हिंसा फैली हुई है। देश के युवाओं ने पूरे नेपाल में हंगामा खड़ा कर रखा है। यह बात इतनी ज्यादा बड़ी हो गई है कि वहाँ की सत्ता तक हिल गई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कुछ स्टार्स हैं जो नेपाल से रिश्ता रखते हैं। अभिनेत्री मनीषा कोइराला( Manisha Koirala) जो नेपाल की रहने वाली है। उन्होंने इस प्रदर्शन पर अपने विचार रखे हैं। मनीषा कोइराला के दादा नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए मनीषा कोइराला ने वहाँ के युवाओं का समर्थन किया है। आइए आपको बताते हैं मनीषा का नेपाल जेन-जी आंदोलन पर क्या कहना है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खून से सने जूते की तस्वीर साझा करते हुए, अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने नेपाली भाषा में एक दिल दहला देने वाला नोट शेयर किया। मनीषा कोइराला ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "आज को दिन नेपाल का लागी कालो दिन हो - जब जनता को आवाज, गरीब विरुद्ध को मित्रो, न्याय को मगलाई गोले जवाफ दियो। ( आज नेपाल के लिए एक काला दिन है - जब लोगों की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाता है)।" अभिनेत्री ने विरोध प्रदर्शन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर कई कहानियाँ भी साझा कीं। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रोटेस्ट नेपाल के युवा भ्रष्टाचार के खिलाफ कर रहे हैं, जो लोग इसे केवल सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रोटेस्ट बता रहे हैं, वह गलत है।

बताते चले कि मनीषा कोइराला के दादा बीपी कोइराला नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री थे। ऐसे में नेपाल के लोग मनीषा कोइराला ने इस प्रदर्शन पर जवाब की उम्मीद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभिनेत्री को नेपाल की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article