बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान से पूछा वर्जिनिटी पर सवाल तो भड़के लोग, बोले 'इससे घटिया कुछ और...'

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बेटे अरहान खान से उसकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल पूछती हुई दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो जैसे ही लोगों ने देखा, वैसे ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Image

Malaika Arhaan

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट मॉम मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। अक्सर अपनी बोल्डनेस की वजह से ट्रोल होने वाली मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बेटे अरहान खान से उसकी वर्जिनिटी पर सवाल पूछती हुई दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा का ये वीडयो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और वो नाराज हो उठे हैं। लोगों का कहना है कि मलाइका अरोड़ा मॉडर्न मां दिखने के चक्कर में सारी हदें पार करती जा रही हैं। लोगों के अनुसार मलाइका अरोड़ा को सोचना चाहिए था कि वो बेटे से किस बारे में सवाल कर रही हैं?

एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट में लिखा है, 'कैसा जमाना आ गया है.... मलाइका जैसी मांओं की वजह से ही बच्चे हाथ से निकल रहे हैं और जमाना गलत राह पर चलने लगा है। आम लोगों के साथ-साथ इतने बड़े स्टार्स भी लाइक्स और व्यूज के लिए निचले स्तर पर जाने लगे हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'मलाइका अरोड़ा वक्त के साथ-साथ लगातार नीचे जा रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने जो सवाल किया है, क्या वो उससे भी घटिया कोई सवाल पूछ सकती हैं?'

बताते चलें कि पोडकास्ट में केवल मलाइका अरोड़ा ने ही नहीं बल्कि उनके बेटे अरहान खान भी एक ऐसा सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों का पारा चढ़ गया है। अरहान अपनी मां से उनकी दूसरी शादी के बारे में पूछ रहे हैं, जो सवाल लोगों को पसंद नहीं आया है। वैसे आपको मलाइका और अरहान के बीच की ये बातचीत कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article