Malaika Arora trolled: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा का अंदाज बेहद कातिलाना है। 52 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा बोल्डनेस में सबको टक्कर देती हैं। मलाइका अरोड़ा की ड्रेसिंग सेंस भी जरा हटके है। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है लेकिन ट्रोल्स मलाइका के पीछे पड़ जाते है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने सारी हदें पार कर दी है। अरोड़ा के एक गाने का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें वो हनी सिंह के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस क्लिप में मलाइका अरोड़ा के डांस स्टेप्स को देख लोगों का खून खौल गया है।
मलाइका अरोड़ा पर फूटा लोगों का गुस्सा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो चिलगम का टीजर आउट हो गया है। गाने का टीजर यूट्यूब पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें मलाइका अरोड़ा और यू यू हनी सिंह डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें मलाइका अरोड़ा के डांस स्टेप्स को देख लोग दंग रह गए है। मलाइका अरोड़ा का ये अंदाज लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोगों ने इसे अश्लील बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'अरे दीदी बस करो 52 साल की उम्र में ये शोभा नहीं देता है।' दूसरे ने लिखा, ' क्या इस बेशर्मी को डांस कहते है अगर ऐसा होता है कि डांस करना ही गलत है।' ऐसे ही तमाम लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा हमेशा ही ट्रोल्स के निशाने पर रहती है। लोग मौके पाते ही मलाइका को ट्रोल करने लगते हैं।
विवादों से है मलाइका अरोड़ा का नाता
बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। लेकिन कुछ सालों बाद ही मलाइका और अरबाज खान अलग हो गए। इसके बाद मलाइका ने अपने से छोटे अर्जुन कपूर को डेट किया। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चला। लेकिन फिर दोनों अलग हो गए। मालूम हो कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
