Malaika Arora on Mother: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा के एक के बाद एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा अपने इन लुक्स को लेकर खूब ट्रोल भी होती हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते नजर आई। मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू के दौरान कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां जॉयस अरोड़ा (Joyce Arora) को लेकर क्या कहा है।
मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात
मलाइका अरोड़ा ने पिंकविला के साथ खास बातचीत में अपनी बचपन की मुश्किलों के बारे में बताया। वो सिंगल पेरेंट की देखरेख में बड़ी हुईं। उन्होंने कहा, 'मम्मी की नौकरी की वजह से मुझे बहुत जिम्मेदार बनना पड़ा। छोटी उम्र में ही लगा कि मुझे सब संभालना है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं वो बन गई जो अपनी बहन की देखभाल करती थी। मेरे वक्त से पहले ही मुझे जिम्मेदारी लेनी पड़ी।' मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां को लेकर कहा कि 'हमें कुछ कमी नहीं थी। मम्मी बहुत मेहनत करती थीं और हमें हर चीज देती थीं—पढ़ाई, खाना, कपड़े, सब। उन्होंने कभी नहीं कहा कि ये नहीं हो सकता। जितना मुश्किल रहा हो, उन्होंने अकेले सब संभाला। हमें स्कूल, कॉलेज, सब करवाया। शायद मुझमें जो हिम्मत, जज्बा और ताकत है, वो मम्मी से ही मिला। मैंने उनसे सीखा और उनकी तरह जीना देखकर बड़ी हुई हूं।'
अरबाज संग की थी शादी
मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर के शुरू में ही बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) के साथ घर बसाया था। लेकिन शादी के कई साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से मलाइका अरोड़ा को एक बेटा है। मलाइका अरोड़ा के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
