बॉलीवुड

Maine Pyaar Kiya Phir Se: 27 सालों के बाद फिर दिखेगी Dharmendra और Arbaaz Khan की जोड़ी

Dharmendra-Arbaaz Khan in Maine Pyaar Kiya Phir Se: एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है कि 27 सालों के बाद धर्मेंद्र (Dharmendra) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) को फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' (Maine Pyaar Kiya Phir Se) में साथ देखा जाएगा। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

Image

Dharmendra-Arbaaz Khan in Maine Pyaar Kiya Phir Se

Dharmendra-Arbaaz Khan in Maine Pyaar Kiya Phir Se: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में काम किया था। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। सोहेल खान के निर्देशन में बनी इस मूवी में धर्मेंद्र-अरबाज खान के अलावा सलमान खान और काजोल को जोड़ी भी नजर आई थी। फिल्म अपने जमाने में खूब पसंद की गई थी। इस रोमांटिक ड्रामा में काम करने के लगभग 27 सालों के बाद धर्मेंद्र (Dharmendra) और अरबाज खान ने एक बार फिर फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' (Maine Pyaar Kiya Phir Se) के लिए हाथ मिलाया है।

हाल ही में निर्माताओं द्वारा शेयर किए गए एक प्रेस नोट के मुताबिक में मुंबई में कई सेलेब्स मौजूद रहे। इस दौरान का फिल्म का मुहूर्त समारोह भी होस्ट किया गया। इस लॉन्च में राजपाल यादव, विद्या मालवडे, गणेश आचार्य, कंगना शर्मा, सुधाकर शर्मा, विजय मडे, चीता यज्ञेश शेट्टी, उदित नारायण, ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के योगेश लखो और सोनू बग्गड़ सहित कई सेलेब्स दिखाई दिए। इस दौरान सिंगर उदित नारायण ने अपना एक गाना भी पेश किया, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।

धर्मेंद्र ने बताया कि वो 'मैं प्यार किया फिर से' का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। इस मूवी में कई फ्लेवर्स और एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिलेगा। धर्मेंद्र ने इस मूवी की पूरी टीम को बधाई भी दी थी। अरबाज खान ने भी प्रेस से बात करते हुए कहा कि यह हमरा सौभाग्य है कि धर्म जी एक बार फिर सेट पर वापसी आ रहे हैं। उनके साथ इस मूवी को शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं। यह फिल्म इसी साल नवम्बर में रिलीज की जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article