बॉलीवुड

Maidaan: इस दिन रिलीज होगा Ajay Devgn स्टारर का ट्रेलर, लंबे समय से अटकी हुई है फिल्म

Ajay Devgn's Starrer Maidaan Trailer Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन की नई फिल्म 'मैदान' का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे हैं। अब जो ताजा जानकारी मिली है उसके मुताबिक मेकर्स ने अब फिल्म 'मैदान' के ट्रेलर को लॉन्च करने की डेट फाइनल कर ली है।

Image

Ajay Devgn

Ajay Devgn's Starrer Maidaan Trailer Date: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म 'मैदान' (Maidaan) काफी लंबे समय से अटकी हुई है। बीते कई महीनों में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को भी कई बदला है। ऐसे में अब अजय देवगन के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने अब अजय देवगन स्टारर के ट्रेलर को दर्शकों के बीच रिलीज करने के फैसला कर ली ही लिया है। फैन्स ने ट्रेलर को देखने के लिए बहुत लंबा इंतजार किया है। आइए जानें अजय देवगन स्टारर 'मैदान' का ट्रेलर किस दिन दस्तक देगा।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज को रिलीज होगा। निर्माताओं ने बड़े लेवल पर फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने 'मैदान' के ट्रेलर को 'शैतान' फिल्म के साथ अटैच करने की भी प्लानिंग की है। 'मैदान' इस साल ईद के खास मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन को सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा, जो भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें 'मैदान' (Maidaan) के अलावा अजय देवगन अपनी नई फिल्म 'शैतान' की रिलीज को लेकर भी छाए हुए हैं। फिल्म में आर माधवन और ज्योतिका भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 8 मार्च के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'शैतान' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। इसके बाद अजय देवगन फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आएंगे

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article