बॉलीवुड

महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का हुआ निधन, बेटे सत्य मांजरेकर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 29, 2025, 10:57 AM IST

Mahesh Manjrekar Ex Wife Death: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की एक्स दीपा मेहता (Deepa Mehta) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दीपा मेहता के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। दीपा मेहता के निधन की खबर उनके बेटे सत्य मांजरेकर (Satya Manjrekar) ने इंस्टाग्राम पर पर दी है।

Image

Image Source: Satya Majekekar Instagram

Mahesh Manjrekar Ex Wife Death: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर-एक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता (Deepa Mehta) का निधन हो गया है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। इसकी जानकारी दीपा मेहता के बेटे सत्य मांजरेकर (Satya Manjrekar) ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक पुरानी मुस्कुराती तस्वीर शेयर करते हुए दी। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड और मराठी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सत्य मांजरेकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मां से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखने के बाद लोग इमोशन नजर आ रहे हैं। सत्य ने अपनी मां की याद में दोस्तों के मैसेज री-शेयर किए।

कब हुई थी महेश मांजरेकर संग शादी

दीपा मेहता और महेश मांजरेकर की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थीं। दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 1987 में शादी की। इस शादी से दीपा मेहता और महेश मांजरेकर दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम अश्वमी मांजरेकर और बेटा सत्य मांजरेकर है। दीपा मेहता और महेश मांजेकर का ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। साल 1995 में रिश्ते में आई दरार के चलते दोनों का तलाक हो गया। इस तलाक ने सभी को हैरान कर दिया था। दीपा मेहता मराठी सिनेमा में जानी-मानी कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं और उनका साड़ी लेबल क्वीन ऑफ हार्ट्स (Queen of Hearts) इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर था।

महेश मांजरेकर ने की दूसरी शादी

दीपा मेहता से तलाक के बाद महेश मांजरेकर ने एक्ट्रेस मेधा मांजरेकर (Medha Manjrekar) से शादी की। इस शादी से महेश मांजरेकर की एक बेटी है जिनका नाम सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) है। दीपा मेहता के निधन पर महेश मांजरेकर ने खबर लिखने तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया, लेकिन इंडस्ट्री में उनके करीबी शोक जता रहे हैं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article