Kartik Aryan-Luv Ranjan Next Project: कार्तिक आर्यन की नैया को पार लगाने वाले लव रंजन एक बार फिर से अपने फेवरेट हीरो कार्तिक के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फैन लविंग फिल्में देने के बाद, लव रंजन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी लौट रही है। लव रंजन एक बार फिर से कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म में लीड बना रहे हैं। सामने आई इस जानकारी ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। एक बार फिर से कार्तिक को रॉम-कॉम ड्रामा मूवी में देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी अपडेट।
सोनू के टीटू की स्वीटी की ब्लॉकबस्टर सफलता के 7 साल बाद, कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) और लव रंजन ( Luv Ranjan) फिर से साथ आ रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन और लव रंजन अपनी पिछली सफल फिल्मों की तरह ही एक मनोरंजक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "लव रंजन और कार्तिक आर्यन हमेशा से एक नई फिल्म बनाने पर चर्चा करते रहे हैं, और आखिरकार एक ऐसी स्क्रिप्ट तैयार हो गई है जो तीन बेहतरीन मनोरंजक फिल्मों के बाद फिर से इस जोड़ी को साथ लेकर आ रही है। फिल्म 2026 में शुरू होगी और अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।"
टीम हो रही तैयार
सूत्र ने यह भी बताया कि फिल्म की बाकी जानकारी अभी गुप्त रखी जाएंगी। कार्तिक आर्यन के अलावा और कौन फिल्म का हिस्सा होगा अभी तय नहीं होगा। लेकिन इतना जरूर तय हो गया है कि कार्तिक-लव दोबारा से साथ काम करने के लिए बेताब हैं। ये एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी फिर से साथ में कुछ नया लेकर आ रही है। लव रंजन चाहते हैं कि कार्तिक का कुछ ऐसा रोल तैयार हो, जो फैंस के जहन में उतर जाए। बता दें कि कार्तिक आर्यन और लव रंजन की ये साथ में 5 वीं फिल्म होने वाली है।
बात करें कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की तो इस समय एक्टर 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' मूवी पर काम कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 31 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह अनुराग बसु की फिल्म पर भी काम कर रहे हैं।
