Alia Bhatt's Character in
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म वॉर के समय पर आधारित एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट एक जैज सिंगर के रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आलिया भट्ट इस किरदार को निभाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे पहले भी कई फिल्मों में आलिया भट्ट गाना गा चुकी है। ऐसे में आलिया भट्ट को जैज सिंगर के रोल में देखा काफी दिलचस्प होगा।
बता दें संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म में विक्की कौशल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2025 में क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट के साथ 'जिगरा' भी है।
