बॉलीवुड

Love and War V/S Ramayana: संजय लीला भंसाली ने बढ़ाई रामायण की मुश्किलें! मूवी रिलीज को लेकर छिड़ी नई बहस

Love and War V/S Ramayana Part 1: एक तरफ रणबीर कपूर के फैंस उनकी फिल्म लव एंड वॉर का इंतजार कर रहे हैं, दूसरी तरफ फिल्म की रिलीज डेट अभी तक फिक्स नहीं हो पाई है। एक बार फिर से लव एंड वॉर की रिलीज डेट में बदलाव किया जाएगा। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Love and War V/S Ramayana Part 1

Love and War V/S Ramayana Part 1: अभिनेता रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) के लिए साल 2026 बहुत खास होने वाला है। क्योंकि उनकी दो बड़ी फिल्में 'लव एंड वॉर' और 'रामायण पार्ट 1' अगले साल रिलीज होंगी। इन दोनों ही फिल्मों का बज काफी बना हुआ है। एक तरफ फैंस रणबीर-विक्की कौशल और आलिया भट्ट की जोड़ी देखना चाहते हैं। दूसरी तरफ रामायण का क्रेज भी जबरदस्त बना हुआ है। हालांकि दोनों फिल्मों के मेकर्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। संजय लीला भंसाली जो 'लव एंड वॉर' बना रहे हैं अभी तक अपनी फिल्म पूरी नही कर पाए हैं। दूसरी तरफ रामायण के निर्माता नितेश तिवारी चाहते हैं कि रणबीर की दोनों फिल्मों के बीच 6 महीने का अंतर हो।

फिर से आगे बढ़ी लव एंड वॉर की रिलीज डेट

"लव एंड वॉर" को मार्च 2026 में रिलीज करने का प्लान बनाया था, बाद में डेट बदलकर जून 2026 की गई। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि शूटिंग पूरी न होने की वजह से इसकी रिलीज डेट को अगस्त-सितंबर 2026 तक बढ़ाया जा सकता है। जिसका सीधा असर रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट पर पड़ेगा जो नवंबर में दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। क्योंकि रामायण( Ramayana Part 1) के निर्माता चाहते थे कि रणबीर कपूर की दोनों बड़ी फिल्मों के बीच कम से कम 6 महीने का अंतर हो। लेकिन हालत देखते हुए ऐसा लग रहा है कि रणबीर की ये दोनों ही फिल्में एक-दो महीने के अंतर पर रिलीज होंगी।

लव एंड वॉर की शूटिंग इस समय चल रही है और यह मई 2026 में पूरी हो सकती है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि मेकर्स जनवरी में फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर सकते हैं। दूसरी तरफ रणबीर कपूर-आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal ) ने अपनी डेट्स दे दी हैं। फिल्म की शूटिंग में देरी के चलते इसका बजट भी काफी बढ़ गया है। अब देखना यह है कि लव एंड वॉर और रामायण की रिलीज डेट में क्या अंतर होता है साथ ही इसका फिल्म की कमाई पर कैसा असर पड़ता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article