लव एंड वॉर स्वतंत्रता दिवस 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस तक के लिए टल गई है। अगर सब कुछ इसी रूप से चला तो संजय लीला भंसाली की फिल्म की टक्कर कार्तिक आर्यन की नागजिला और वरुण धवन की भेड़िया 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगी। ऐसे में फैंस कंफ्यूज हो जाएंगे कि उन्हें किस एक्टर की फिल्म देखनी चाहिए।
लव एंड वॉर की शूटिंग में देरी के कारण फिल्म को तीन महीने के लिए टाल दिया गया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि अभी भी बाकी है, लेकिन सभी संकेत इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस 2026 को ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर करण जौहर की नागजिला में 'इच्छाधारी नाग' के रूप में अपना पहला लुक जारी किया था। फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने यह भी पुष्टि की कि फिल्म 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी।
तीनों फिल्मों की होगी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर
दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स की भेड़िया 2 में वरुण धवन, कृति सनोन और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का भी फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस, 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर भेड़िया का दूसरा पार्ट है।
