बॉलीवुड

चुनाव से पहले Kangana Ranaut का हाल जानने पहुंचे पैपराजी, एक्ट्रेस बोलीं- प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आ गए...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 01:24 PM IST

Lok Sabha 2024 Kangana Ranaut On Paparazzi: विवादों के बीच अब कंगना रनौत का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना रनौत पैप्स पर मजेदार कमेंट करती हुई नजर आ रही हैं।

Image

कंगना रनौत का वायरल वीडियो

Kangana Ranaut Lok Sabha 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस बार हिमाचल के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। कंगना रनौत का जब से नाम सामने आया है, तब विवाद ही बना हुआ है। कभी कंगना रनौत को लेकर कोई बयान सामने आ जाता है, तो कभी कंगना रनौत कुछ ऐसा बोल देती हैं, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ जाती है। इन सब के बीच कंगना रनौत का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना रनौत देसी अंदाज में दिखाई दीं। कंगना रनौत ने पैप्स को देखने के बाद मजेदार रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

कंगना रनौत ने पैप्स को कही ये बात

कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव की वजह से सुर्खियों में हैं। कंगना रनौत चुनाव प्रचार के दौरान कई इंटरव्यू भी दे रही हैं। कुछ दिनों कंगना रनौत का एक इंटरव्यू सामने आया है, इसमें एक्ट्रेस ने देश का पहला प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस को बता दिया है। अब इन सब के बाद कंगना रनौत का नया वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में कंगना रनौत पैप्स को देखने के बाद काफी हैरान नजर आईं। कंगना रनौत ने पैप्स को देखने के बाद मजेदार में कहा कि 'क्या आप लोग यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस आ गए क्या?' कंगना रनौत का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। इस वीडियो को कंगना रनौत को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। कंगना रनौत के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने कंगना रनौत के पुराने बयानों को लेकर तंज कसा है।

इस पार्टी से मिला है कंगना रनौत को टिकट

कंगना रनौत अपना पहला लोकसभा का चुनाव बीजेपी से लड़ने जा रही हैं। कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। कंगना रनौत काफी लंबे समय से अपने राजनीतिक बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article