Locarno Film Festival: शाहरुख खान को शनिवार को 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में करियर अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। लोकार्नो के पियाजा ग्रांडे में आयोजित एक भव्य समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार को सम्मानित किया गया, जिसमें करीब 8,000 फैंस की भीड़ जुटी थी। इस भीड़ में फैंस ने शाहरुख के लिए आई लव यू भी चिल्लाया। हंसी-मजाक में एक्टर इस अवॉर्ड टाइटल का नाम भी नहीं ले पा रहे थे। आइए जानते हैं विस्तार से।
अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख खान बेहद ही अलग अंदाज में नजर आए। जैसे ही एक्टर को अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए स्टेज बुलाया गया। शाहरुख खान ने सभी को घन्यवाद कहा और ट्रॉफी को पास में रख दिया क्योंकि वो बहुत भारी थी, जिस कारण भीड़ से हंसने की आवाज आने लगी। इस दौरान शाहरुख खन ने कहा- 'मैं आप सभी का शुक्रिया अदा कर रहा हूं। आप सभी ने मेरा खुले दिल से वेलकम किया, जो कि इस बेहद खूबसूरत, बेहद सांस्कृतिक, बेहद कलात्मक और लोकार्नो में स्क्रीन पर मेरे स्वागत से भी ज्यादा शानदार है।'
अवॉर्ड टाइटल का नाम लेने में दिक्कत
इस दौरान शाहरुख खान हंसी-मजाक में इस अवॉर्ड टाइटल का नाम नहीं ले पा रहे थे। ये बहुत मुश्किल है। फिल्म फेस्टिवल में उनकी 2002 की मूवी 'देवदास' की स्क्रीनिंग भी हुई। उन्होंने मज़ाक में कहा, "दुनिया में सबसे शानदार होने के लिए लेपर्ड पुरस्कार, विनम्रता और दयालुता और अच्छाई के इतिहास में।"
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में शाहरुख की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान भी लीड रोल में होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'किंग' का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
