Leo Box Office Collection Day 5: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मूवी लियो (Leo) को रिलीज हुए अब 5 दिन हो गए हैं। जिसके साथ ही अब फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री मार ली है। लियो में संजय दत्त और विजय की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म का पहला हाफ एक दम जबरदस्त है, लोकेश कनगराज के निर्देशन में मूवी का पहला हाफ्त एक दम पर्फेक्ट नजर आता है, हालांकि समस्या शुरू होती है दूसरे हाफ में। इंटरवल के बाद फिल्म देखना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से अब लियो के बॉक्स ऑफिस पर भी यकीनन इसका असर देखने को मिल रहा है।
23 अक्टूबर को 'लियो' ने केवल चार दिनों में दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये की कमाई की है। 5 दिनों के बाद फिल्म में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री कर ली है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने भारत में 38 करोड़ रुपये की कमाई की है।
एक तरफ जहां तमिलनाडु में 'लियो' ने 23 अक्टूबर को 26 करोड़ रुपये की कमाई की है। थलापति विजय-स्टारर ने केरल में भी 7 करोड़ रुपये कमाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिल्म ने कर्नाटक में 3 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म जल्द ही वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
