बॉलीवुड

'Leo' box office collection Day 4: 200 करोड़ कमाने से एक कदम दूर है Thalapathy Vijay की फिल्म, देखें आंकड़े

'Leo' box office collection Day 4: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'लियो' (Leo) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार की 'लियो' 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से केवल एक कदम दूर है।

Image

Thalapathy Vijay

'Leo' box office collection Day 4: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'लियो' (Leo) को बड़े परदे पर दस्तक दिए हुए 4 दिन हो गए हैं। थलापति विजय स्टारर पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही है। वर्ल्डवाइड के साथ इंडिया में भी इस फिल्म ने दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बताया जा रहा है कि 'लियो' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है। आइए जानें इस फिल्म ने चौथे दिन इंडिया में कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

थलापति विजय की 'लियो' का घरेलू बॉक्स ऑफिस बेहद शानदार रहा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक 'लियो' ने चौथे दिन करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई की है। तमिलनाडु में फिल्म ने 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। केरल में फिल्म ने 8 करोड़ रुपये कमाए जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में 5 करोड़ रुपये और 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। Sacnilk रिपोर्ट के अनुसार 22 अक्टूबर को फिल्म ने भारत में करीब 49 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसे देख मेकर्स बेहद खुश हैं।

लोकेश कनगराज ने फिल्म 'लियो' को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा तृषा, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, मैसस्किन, सैंडी और गौतम मेनन जैसे एक्टर्स लीड रोल में मौजूद हैं। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले लोकेश, रत्ना कुमार और धीरज वैद्य ने लिखा है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article