बॉलीवुड

Leo Advance Booking Report: थलपति विजय ने एडवांस बुकिंग में निकाले जवान के पसीने, शाहरुख खान को दिखाए दिन में तारे

Leo Advance Booking Report: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार 'लियो' कल 19 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आखिर फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितने टिकट बेचकर कमाई कर ली है।

Image

Leo Advance Booking Report

Leo Advance Booking Report: साउथ इंडस्ट्री की एक से बढ़ कर एक फिल्म बॉलीवुड को धोबी पछाड़ दे रही है। ऐसे में कल 19 अक्टूबर को साउथ मोस्ट फेमस एक्टर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म लियो सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फैंस के बीच क्रेज जोरों-शोरों से देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ दिए हैं। कहा जा रहा है की विजय ने अपनों फिल्म से शाहरुख खान की जवान को धोबी पछाड़ दे दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए एडवांस बुकिंग के आंकड़े।

सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार लियो (Leo) साल 2023 की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ताबड़तोड़ कमाई करते हुए अब तक फिल्म के 16 लाख से भी जयादा टिकट बुक हो गए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है की फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग लगभग 20 लाख हो सकती है। इसी के साथ जवान ने एडवांस बुकिंग में कुल 15.75 लाख टिकट बेचे थे। इसे तमिल के अलावा तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। ये देखना दिलचस्प होगा की क्या लियो जवान (Jawan) को पटकनी दे पाएगी या नहीं।

इस फिल्म में विजय के साथ-साथ एक्ट्रेस तृषा कृषणन, संजय दत्त जैसे स्टार्स भी दिखाई देने वाली हैं। साउथ के सुपरस्टार विजय को एक्शन मोड में देखा जाएगा। साथ ही फिल्म को लोकेश कनकराज ने निर्देश किया है। ओपनिंग में डे में लियो कितने करोड़ों की सुनामी लेकर आएगी ये तो अब कल देखने को मिलेगा। बॉलीवुड

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article