बॉलीवुड

लापता लेडीज की फूल ने भरे महफिल में पैर छूकर हेमा मालिनी-सुष्मिता सेन का लिया आशीर्वाद, वीडियो देख फैंस ने कहा-"छोटी उम्र बड़े संस्कार"

'द लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल ने कम उम्र में ही बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। फैंस एक्ट्रेस को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस हेमा मालिनी के पैर छूते और सुष्मिता सेन को गले लगाते हुए नजर आ रही है।

Image

lapata ladies phool

'द लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल ने कम उम्र में ही अपनी बड़ी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं, जिस कारण उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी हो गई है। हाल ही में द लापता लेडीज री फूल यानी नितांशी गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नितांशी गोयल दर्शकों में बैठी हेमा मालिनी के पैर छू रही हैं और सुष्मिता सेन को गले लगाते हुए दिखाई दे रही है। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

पर्ल टॉप के साथ ओवरसाइज कोट

इस वीडियो में फूल उर्फ नितांशी गोयल सफेद कलर के पर्ल टॉप में नजर आ रही हैं। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने फ्लेयर्ड स्ट्राइप्ड पैंट और ब्लैक ओवरसाइज कोट कैरी किया है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल किया हुआ है, जिसमें वो काफी अलग लग रही हैं।

ये सितारे बने थे फिल्म का हिस्सा

लापता लेडीज 2023 में रिलीज हुआ थी। इस फिल्म को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया है और आमिर खान और ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर उन्होंने इसका निर्माण किया है। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन लीड रोल में नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article