बॉलीवुड

'लाहौर 1947' की रिलीज में हो सकती है देरी, सनी देओल की फिल्म की स्क्रिप्ट में हो रही है बदलाव की तैयारी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 18, 2025, 01:34 PM IST

Lahore 1947 Script Update: बॉलीवुड के फेमस स्टार सनी देओल (Sunny Deol) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-पाकिस्तान से बीच चल रहे तनाव को देखते हुए स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने जा रहे हैं।

Image

Lahore 1947 Release Date

Lahore 1947 Script Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में फिल्म का काम रोक देने की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद माना जा रहा था फिल्म कि रिलीज में देरी देखने को मिल सकती हैं। अब फिल्म को लेकर फिर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद लोग हैरान नजर आ रहे हैं। सनी देओल की फिल्म को लेकर आए नजर अपडेट ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं अब मेकर्स फिल्म को लेकर क्या नया करने की सोच रहे हैं।

'लाहौर 1947' की स्क्रिप्ट में होगा बदलाव

सनी देओल और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की लीड रोल वाली फिल्म लाहौर 1947 फिर से चर्चा में आ गई है। अभी हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म लाहौर 1947 में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर के बाद इस फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। ये फिल्म 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी है, जो उस दौर की संवेदनशील कहानी को पर्दे पर लाने वाली है। मेकर्स नहीं चाहते कि कोई सीन या डायलॉग ऐसा हो, जो गलत मैसेज दे या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। इसलिए, स्क्रिप्ट को और सावधानी से तैयार करने के लिए मीटिंग्स चल रही हैं।

रिलीज में हो सकती है देरी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग रोक दी गई है। जिसके बाद अब स्क्रिप्ट में बदलाव की वजह से फिल्म की रिलीज में और भी देरी देखने को मिल सकती है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ शबाना आजमी (Shabana Azmi) और अली फजल (Ali Fazal) भी फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article