बॉलीवुड

इरा खान ने खुद को बताया बेकार इंसान तो पिता आमिर खान ने दी ये सलाह, कहा- 'पैसा कमाना इम्पोर्टेन्ट...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 27, 2025, 10:42 AM IST

Aamir Khan-Ira Khan Interview: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और उनकी बेटी इरा खान (Ira Khan) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू को लेकर इरा खान और आमिर खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं। तो चलिए जानते हैं इरा और आमिर खान ने इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है।

Image

Aamir Khan Ira Khan Interview

Aamir Khan-Ira Khan Interview: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। आमिर खान के अलावा उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता बेटी इरा खान (Ira Khan) अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच इरा खान का नया इंटरव्यू सामने आया है। इरा खान इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खुलासे करती नजर आ आईं। आमिर खान भी बेटी इरा खान के साथ इस इंटरव्यू में नजर आए। तो चलिए जानते हैं आमिर खान और इरा खान ने इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए।

इरा खान ने खुद को बताया बेकार इंसान

आमिर खान और उनकी बेटी इरा खान अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में है। आमिर खान और इरा खान ने पिंकविला से खास बातचीत के दौरान पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे किए। इरा खान ने कहा कि 'मेरे मां बाप ने मेरे ऊपर, मैं 26-27 साल की हूं, मेरे ऊपर बहुत पैसे खर्च किए हैं, और मैं दुनिया में बेकार इंसान हूं, मैं कुछ नहीं कर रही हूं।' इसे सुनते ही आमिर ने तुरंत इरा की भावनाओं को स्पष्ट करते हुए कहा, 'इनका मतलब है, पैसे न कमाना...' इरा ने सहमति जताते हुए कहा, 'अगात्सु शुरू करने से पहले पैसे न कमाना, कुछ सार्थक न करना।' इसके आगे आमिर खान ने कहा कि 'कुछ लोग लोगों के काम आते हैं, और उसके एवज में पैसा लेते हैं, अब मैं लोगों के काम आऊं, और उसके बदले पैसा लूं या न लूं, ये अलग बात है। आप लोगों के काम आओ, ये काफी है।' इस दौरान आमिर ने अपनी बेटी को सलाह देते हुए कहा, 'मैंने इरा को बोला आप अपनी ज़िंदगी का मकसद समझो और आप लोगों के काम आओ।'

गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में आमिर खान

आमिर खान ने दूसरी पत्नी के तलाक लेने के बाद अब नई गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट को अभी हाल ही में साथ में स्पॉट भी किया गया था। आमिर खान और इरा खान के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article