बॉलीवुड

Laapataa Ladies Twitter Review: लोगों के दिल में उतर गई किरण राव की 'लापता लेडीज', धड़ाधड़ बुक हो रही हैं टिकट

Laapataa Ladies Twitter Review: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर किरण राव की मूवी 'लापता लेडीज' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। घूंघट प्रथा पर चोट करने वाली ये फिल्म 'लापता लेडीज' दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है। ट्विटर पर लोगों ने इसकी तारीफों के पुल बांधने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

Image

'लापता लेडीज' पर दर्शक लुटा रहे हैं प्यार

Laapataa Ladies Twitter Review: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर किरण राव जब भी कोई फिल्म लाती हैं, बड़े पर्दे पर तूफान मचा देती हैं। ऐसा ही हाल उनकी 'लापता लेडीज' को लेकर भी देखने को मिल रहा है। किरण राव (Kiran Rao) की ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज होने से पहले ही दर्शकों के दिलों में बस गई थी। वहीं रिलीज के बाद हर किसी की जुबान पर 'लापता लेडीज' का ही नाम सुनने को मिल रहा है। लोग इसकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ ने तो अपनी टिकट बुक करके स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है।

किरण राव (Kiran Rao) की 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) की कहानी दुल्हन की अदला-बदली से होती है। लंबा घूंघट होने के कारण दो कपल की दुल्हन आपस में बदल जाती है और स्वागत के दौरान पता चलता है कि वह लड़की कोई और है। दीपक यानी स्पर्श श्रीवास्तव अपनी लापता दुल्हन की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने जाता है, लेकिन वहां भी वह पुलिस को ऐसी फोटो देता है, जिसमें दुल्हन ने लंबा घूंघट ओढ़ा हुआ था। इसके बाद से ही फिल्म की असली कहानी शुरू होती है।

'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने 'लापता लेडीज' की तारीफ में लिखा, "आज ही एक बकवास फिल्म देखी थी। लेकिन एक एंटीडोट ने मुझे उस फिल्म से बचा लिया। 'लापता लेडीज' एक अच्छी मूवी है, जिसने अपने चार्म से मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी।" दूसरे यूजर ने 'लापता लेडीज' की तारीफ में लिखा, "दोस्तों हमने 'लापता लेडीज' देखीं और इसे खूब एंजॉय भी किया। ये रुला सकती है, हंसा सकती है और खुश कर सकती है। फिल्म में मौजूद खट्टे-मीठे रोमांस का अपना ही जादूई दर्द है और इस सफर में ऐसे तत्व भी हैं जो कहानी को यादगार बना देगी।"

'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) की तारीफ यहीं नहीं रुकी। एक यूजर ने लिखा, "आमिर खान और किरण राव (Kiran Rao) की फिल्म 'लापता लेडीज' को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म में रवि किशन और बाकी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस बहुत जानदार रही। समीक्षकों का भी मानना है कि फिल्म जानदार हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आमिर खान और किरण राव एक नई कहानी और बहुत ही अलग कॉन्सेप्ट के साथ आए हैं जो बेहद हटकर हैं साथ ही इसमें कई ट्विस्ट और टर्न्स भी हैं। एक डायरेक्टर के तौर पर किरण राव ने धूम मचा दी है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article