बॉलीवुड

Aryan Khan की फिल्म का हिस्सा होंगे Bobby deol, 'एनिमल' एक्टर ने किया कन्फर्म

Bobby Deol in Aryan Khan's Stardom: करण जौहर के शो 'कॉफी विथ करण 8' (Koffee With Karan 8) में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने कन्फर्म करते हुए बताया है कि वो शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू 'स्टारडम' में नजर आएंगे। ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी।

Image

Shah Rukh Khan-Aryan Khan-Bobby Deol

Bobby Deol in Aryan Khan's Stardom: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विथ करण 8' (Koffee With Karan 8) के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को देखा गया था। बीती रात इस चैट का दूसरा एपिसोड में भी सामने आया, इसमें बॉबी देओल (Bobby Deol) और सनी देओल (Sunny Deol) बतौर मेहमान नजर आए। इस चैट पर पर बॉबी और सनी पाजी ने कई खुलासे किए। इस दौरान बॉबी देओल ने यह भी कन्फर्म करते हुए बताया कि वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान की डेब्यू फिल्म 'स्टारडम' (Stardom) में नजर आएंगे।

करण जौहर के शो पर बॉबी देओल ने शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज प्रोडक्शन के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में भी बात की। अभिनेता ने कहा कि मैंने सबसे पहले क्लास ऑफ '83' की थी और अब आर्यन खान के शो में भी मैं नजर आऊंगा। मुझे लगता है कि इस प्रोडक्शन हाउस ने मुझे अच्छा कंटेंट दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म का टीजर हाल ही में मेकर्स ने जारी किया था।

नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर फिल्म क्लास ऑफ '83 में बॉबी देओल ने एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऑफिस विजय सिंह की भूमिका निभाई थी। यह 2020 के अगस्त में रिलीज हुई थी। इस बीच लव हॉस्टल एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा भी थी। इसका प्रीमियर पिछले साल जी5 पर हुआ था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article