बॉलीवुड

Krrish 4: प्रियंका चोपड़ा के बाद कृष 4 में हुई प्रीति जिंटा और रेखा की एंट्री , ऋतिक रोशन के साथ सुपरवुमन की ये जोड़ी करेगी राज

Krrish 4 Preity Zinta-Rekha Entry: ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी कृष 4 में दो नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। फिल्म में दोबारा से रेखा और प्रीति जिंटा का नाम शामिल होने की खबर आ रही है। फिल्म पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों पर आधारित रहेगी जिसके लिए ऋतिक अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं।

Image

Krrish 4 Preity Zinta-Rekha Entry

Krrish 4 Preity Zinta-Rekha Entry: ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी वॉर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। वॉर 2 के बाद फैंस जिस मूवी का इंतजार कर रहे हैं वो है कृष 4। जी हाँ इंडिया की ये सुपरहीरो मूवी अपने पार्ट 4 को लेकर सुर्खियां बटौर रही है। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि कृष 4 में प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया है। जिससे फैंस की खुशी सांतवें आसमान पर थी। वहीं अब फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट ने सबको हैरान कर दिया है। वो यह कि फिल्म में एक दो नहीं बल्कि 3-3 एक्ट्रेस नजर आएंगी। क्योंकि हमारे हीरो कृष का मूवी में ट्रिपल रोल है।

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) के मूवी में वापस आने की खबर ने फैंस को पहले ही खुश कर दिया था अब एक और बड़ी अपडेट आई है। वो यह कि प्रीति जिंटा( Preity Zinta) और दिग्गज अभिनेत्री रेखा ( Rekha) भी कथित तौर पर कृष 4( Krrish 4) के कलाकारों की टोली में शामिल हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन इस मल्टी-स्टारर फिल्म में ट्रिपल रोल निभाने के लिए तैयार हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक सूत्र के हवाले से कहा, प्रोजेक्ट यह है कि कृष को एक बड़े खतरे को खत्म करने के लिए अलग-अलग समय सीमाओं, अतीत और भविष्य के कान्सेप्ट में दिखाया जाएगा। वीएफएक्स और प्रोडक्शन से भरी होने के बावजूद, फिल्म पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों पर आधारित रहेगी।

कृष 4 ( Krrish 4) के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम वाईआरएफ स्टूडियो में चल रहा है, जिसमें एक समर्पित वीएफएक्स टीम फिल्म के प्री-विज़ुअलाइज़ेशन पर काम कर रही है। ऋतिक स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने के लिए अपने लेखकों की टीम और आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बताते चले कि फिल्म को ऋतिक रोशन डायरेक्ट करने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article