बॉलीवुड

Kriti Sanon ने एयरपोर्ट पर फैन को नजरअंदाज कर पैर पर मारी कुल्हाड़ी, लोग बोले- इतना घमंड अच्छा नहीं...

Kriti Sanon Trolls Brutally For Ignoring Fan On Airport: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, कृति सेनन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैन को नजरअंदाज करती नजर आईं। इसे लेकर लोगों ने उनकी जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं।

Image

कृति सेनन हो रही हैं ट्रोल

Kriti Sanon Trolls Brutally For Ignoring Fan On Airport: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की तैयारी में लगी हुई हैं। इस फिल्म में कृति सेनन शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी, जो कि फरवरी में रिलीज के लिए भी तैयार है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही कृति सेनन ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, कृति सेनन (Kriti Sanon) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर फैन को नजरअंदाज करती दिखीं। इस बात के लिए लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

कृति सेनन (Kriti Sanon) के इस वीडियो में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी उनके साथ नजर आए। वीडियो में दिखाई दिया कि एक फैनगर्ल आकर शाहिद कपूर से हाथ मिलाती है। फैनगर्ल कृति सेनन की ओर भी हाथ बढ़ाती है, लेकिन एक्ट्रेस उसे बिना देखे ही आगे बढ़ जाती हैं। वह जबतक पलटती हैं, तब तक वह अपना हाथ हटा चुकी होती है। वीडियो में कृति सेनन का ये तरीका लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी।

कृति सेनन (Kriti Sanon) पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा, "कृति इतना एटीट्यूड दिखा रही हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इतना घमंड अच्छी बात नहीं है। हमने ही आपको सुपरस्टार बनाया है।" एक यूजर ने कृति सेनन पर तंज कसते हुए लिखा, "मैं कृति का बड़ा फैन था, लेकिन इस एटीट्यूड के बाद सम्मान खत्म हो गया है।" बता दें कि कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article