Rakesh Roshan reviews Fighter: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नई फिल्म फाइटर सिनेमाघरों में कदम रख चुकी है। फिल्म फाइटर (Fighter) में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार हैं। फिल्म फाइटर का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो इस दौर के सबसे मंझे हुए एक्शन डायरेक्टर हैं। फिल्म फाइटर को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि फिल्म फाइटर जबरदस्त एक्शन मूवी है। दर्शकों के साथ-साथ ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने भी फाइटर का रिव्यू दिया है और कहा है कि उन्होंने फाइटर बहुत ही अच्छी लगी है। राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फाइटर संग जुड़े सभी लोगों को सैल्यूट किया है।
राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैंने फाइटर देख ली है। फाइटर बहुत ही अच्छी फिल्म है। ऋतिक ने कमाल का काम किया है। दीपिका ने भी अच्छा काम किया है। अनिल बेस्ट हैं, सिड भी बेस्ट हैं। मेरी तरफ से सभी को सलाम।' आप राकेश रोशन का पोस्ट नीचे देख सकते हैं:
बताते चलें कि केवल राकेश रोशन ही नहीं बल्कि ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी फाइटर का रिव्यू दिया है। सुजैन खान ने फाइटर की जमकर तारीफ की है और इसे एक एंटरटेनिंग मूवी बताया है। बीती रात फिल्म फाइटर के मेकर्स ने एक स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसमें ऋतिक के परिवारवाले और करीबी लोग फाइटर देखने के लिए पहुंचे थे। ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन और गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी इस स्क्रीनिंग में पहुंची थीं।
