Kriti Sanon on Adipurush Flop: साल 2023 में कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) रिलीज हुई है। यह फिल्म रामायण पर आधारित थी। फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्ता नागे जैसे कई बड़े-बड़े स्टार्स अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। फिल्म में कृति सेनॉन ने माता जानकी का किरदार निभाया था, वहीं दूसरी ओर भगवान राम के रोल में प्रभास दिखाई दिए थे। फिल्म का बजट भी 500 करोड़ रुपये था। हैरानी की बात यह है कि 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म 'आदिपुरुष' साल 2023 की सबसे बड़ी फ्लॉप रही थी। महीनों बाद अब कृति सेनॉन ने फिल्म की असफलता पर चुप्पी तोड़ दी है।
'आदिपुरुष' फ्लॉप होने पर दिया रिएक्शन
फिल्मफेयर से बात करते हुए कृति सेनॉन ने कहा, 'आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद मैं निराश हुई थी।' इतना ही नहीं कृति सेनॉन को रोना भी आया था। कृति ने बताया कि उनका मकसद लोगों की फीलिंग को ठेस पहुंचाना नहीं था। एक एक्टर होने के नाते कृति सेनॉन ने कहा कि वो हमेशा अच्छे रोल्स करती रहेंगी और अपना बेस्ट देती रहूंगी।
आलोचना होने पर भी कृति सेनॉन ने खोली जुबान
कृति सेनॉन ने आलोचना होने पर बात की और इसे वो कैसे संभालती हैं। कृति ने कहा कि जब वो अपनी फैमिली के साथ फिल्में देखती है तो अगले दिन उस पर चर्चा होती है। वो सभी अपने राय रखते हैं कि क्या पसंद आया और क्या नहीं? एक आर्टिस्ट होने के नाते कृति सेनॉन ने कहा कि वो आलोचना को बहुत गंभीरता से लेती हैं।
