बॉलीवुड

कबीर बहिया संग 7 फेरे लेंगी कृति सेनॉन? एक्ट्रेस ने दुनिया को बताई सच्चाई

Kriti Sanon on Dating: बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनको लेकर ये कहा जा रहा है कि वो बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। इसी विषय पर कृति ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

kabirbbb

Kriti Sanon on Dating with Kabir Bahia: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही ये रिपोर्ट सामने आई थी कि कृति सेनॉन, बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हुई थी जिसे देखने के बाद लोगों ने ये दावा किया था कि कृति और कबीर रिश्ते में है। इस बीच कृति सेनॉन ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

कृति सेनॉन ने कबीर बहिया संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने फिल्मफेयर के साथ खास बातचीत में डेटिंग की खबरों को गलत बताया है। कृति सेनॉन ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि वो अभी शादी करने के मूड में नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, 'ये न्यूज परेशान करने वाली होती है। जब इस तरह से फेर चीजें फैलाई जाती है तो मुझे गुस्सा आता है। इसका असर मेरे परिवार और दोस्तों पर पड़ता है। मेरे दोस्त और फैमिली वाले मेरे से बार-बार इस बारे में पूछते हैं जिसके बाद मुझे सफाई देनी पड़ती है।' इस चीज से ये साफ हो गया है कि कृति फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

ऐसे उड़ी थी अफवाह

बताते चलें कि हाल ही में कृति सेनॉन वेकेशन पर गई थीं, जहां उन्होंने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। उस दौरान कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिन्हें देखने के बाद लोग ये दावा करने लगे कि कृति और कबीर रिश्ते में है। हालांकि अब कृति सेनॉन ने ये साफ कर दिया है कि उनका कबीर से कोई नाता नहीं है। मालूम हो कि कबीर बहिया महेंद्र सिंह धोनी के करीबी माने जाते हैं। उन्हें कई बार एमएस धोनी की वाइफ साक्षी के साथ देखा गया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article