Pulkit Samrat-kriti Kharbanda Wedding: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 15 मार्च को मानेसर में परिवार और दोस्तों के बीच में शादी रचाई। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी के बाद कृति ससुराल आ गई हैं। एक्ट्रेस गोल्डन कलर के साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाया था। कृति का ससुराल में जोरशोर से स्वागत हुआ। एक्ट्रेस ने ससुराल में जमकर डांस किया। कृति को डांस करते देख पुलकित ने खूब सीटियां बजाईं। पुलकित ऑफ वाइट कलर के धोती- कुर्ते में नजर आए।
इसके अलावा एक्ट्रेस पर उनके सास-ससुर ने पैसे न्यौछावर किए। कृति और पुलकित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
ससुराल में कृति का हुआ जोरदार स्वागत
कृति और पुलकित ने एक-दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया है। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से प्यार जताते हुए नजर आते हैं। पुलकित की ये दूसरी शादी हैं। पुलकित पंजाबी परिवार से आते हैं। उनका और कृति का परिवार दिल्ली में रहता है। कृति से पहले पुलकित ने सलमान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। दोनों की शादी की ज्यादा दिनों तक नहीं चली थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो पुलकित आखिरी बार फुकरे 3 में नजर आए थे।
