बॉलीवुड

KWK 8 में आकर रानी मुखर्जी ने दी करण जौहर को पोल खोलने की धमकी, नाराजगी में बीच शो से चली गईं काजोल

Koffee With Karan 8 Promo: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के धमाकेदार शो 'कॉफी विद करण 8' का एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रानी मुखर्जी उनके ही शो पर आकर उन्हें पोल खोलने की धमकी देती नजर आईं। वहीं काजोल ने बीच में ही शो से जाने का फैसला किया।

Image

'कॉफी विद करण 8' में रानी और काजोल ने खींची करण जौहर की टांग

Koffee With Karan 8 Promo: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने अपकमिंग शो 'कॉफी विद करण 8' के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभी तक कई सितारे 'कॉफी विद करण 8' (Koffee With Karan 8) में मेहमान बन चुके हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रणवीर सिंह, सनी देओल, बॉबी देओल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करीना कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारे शामिल हैं। वहीं इस बार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और काजोल 'कॉफी विद करण 8' में बतौर मेहमान एंट्री मारेंगी। इससे जुड़ा करण जौहर के शो का प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है।

'कॉफी विद करण 8' (Koffee With Karan 8) के प्रोमो वीडियो को देख लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हर कोई रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और काजोल को फिर से साथ देखने के लिए बेताब है। 'कॉफी विद करण 8' के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि रानी मुखर्जी, करण जौहर के शो पर आकर उनकी पोल खोलने की धमकी देती हैं। वह कहती हैं, "मैं तुम्हारी पोल खोलना चाहती हूं।" रानी मुखर्जी की बातों पर काजोल ने चुटकी लेते हुए कहा, "मुझे अब इस शो में मजा आने लगा है।" रानी मुखर्जी ने आगे बताया, "तुमने मेरे हाथों से खाना छीन लिया था और मुझे मारा भी था।"

'कॉफी विद करण 8' (Koffee With Karan 8) में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और काजोल की मस्ती यहीं नहीं रुकी। करण जौहर दोनों के साथ शो में सवाल-जवाब करते हैं। वह काजोल से पूछते हैं कि तुम्हारी कौन सी मूवी में रानी मुखर्जी का स्पेशल रोल था। लेकिन वह जवाब नहीं दे पातीं। इसपर करण जौहर हैरान रह जाते हैं। लेकिन सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता। सवाल-जवाब के बीच काजोल बार-बार बजर बजाती हैं, जिससे परेशान होकर करण जौहर उनपर चिल्लाने लगते हैं। ऐसे में काजोल जवाब देती हैं मैं इस शो से बाहर जाना चाहती हूं, कट...। हालांकि तीनों ये बातें मस्ती में करते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article