बॉलीवुड

Koffee with Karan 8: ओपनिंग एपिसोड में दिखेगा बॉलीवुड का ये स्टार कपल, Shah Rukh Khan का कटा पत्ता!!

Ranbir-Alia on KWK 8 opening episode: कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि करण जौहर (Karan Johar) जल्द ही कॉफी विद करण का 8वां सीजन लेकर आने वाले हैं, जिसके ओपनिंग एपिसोड में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दिखाई दे सकते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कॉफी विद करण 8 के ओपनिंग एपिसोड में शाहरुख खान नहीं बल्कि रणबीर-आलिया दिखाई देंगे।

Image

Koffee with Karan 8: ओपनिंग एपिसोड में दिखेगा बॉलीवुड का ये स्टार कपल, Shah Rukh Khan का कटा पत्ता!!

Ranbir-Alia on KWK 8 opening episode: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर करण जौहर जल्द ही अपने प्रसिद्ध चैट शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन शुरू करने वाले हैं। कॉफी विद करण के 8वें सीजन के लिए करण जौहर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स को बुलाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिस लिस्ट में हिन्दी फिल्मों के सुपरस्टार्स के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार्स के नाम भी शामिल हैं। अगर शो से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो ऐसा सुनने में आ रहा है कि कॉफी विद करण 8 के ओपनिंग एपिसोड में करण जौहर के साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) दिखाई देंगे।

करण जौहर रणबीर-आलिया के साथ क्यों शुरू करना चाहते हैं कॉफी विद करण 8?

अगर आप सोच रहे हैं कि करण जौहर (Karan Johar) रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ही कॉफी विद करण 8 की शुरुआत क्यों करना चाहते हैं तो बता दें कि इसका एक बड़ा कारण इस कपल की स्टारपावर है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस जनरेशन के सबसे फेमस स्टार कपल हैं। इन दोनों ने कुछ वक्त पहले ही शादी रचाई है और हाल में ही ये कपल पैरेंट बना है। ऐसे में करण जौहर इस कपल की लोकप्रियता को भुनाना चाहते हैं। करण जौहर चैट शो पर इस कपल की जिंदगी के बारे में बात करेंगे कि शादी के बाद क्या-क्या बदलाव ये महसूस कर रहे हैं। इसके साथ-साथ करण जौहर शो पर इस कपल से पैरेंटिंग के ऊपर भी बात करेंगे।

शाहरुख खान भी दिखेंगे कॉफी विद करण 8 पर

रणबीर-आलिया के साथ-साथ शाहरुख खान भी कॉफी विद करण 8 पर दिखाई देंगे। खबरें हैं कि करण जौहर ने अपने पक्के दोस्त शाहरुख खान को कॉफी विद करण 8 (Koffee with Karan 8) पर आने के लिए मना लिया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पहले ओपनिंग एपिसोड में दिखाई देने वाले थे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वो शो के आखिरी एपिसोड में दिखेंगे। पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान की लोकप्रियता चरम पर है। ऐसे में दर्शक उन्हें कॉफी विद करण 8 पर देखने के लिए बेचैन हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article