बॉलीवुड

Koffee With Karan 8 Promo: विक्की को प्यार से क्या बुलाती हैं कैटरीना? करण के शो पर खोला राज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 4, 2023, 01:53 PM IST

Koffee With Karan 8 Promo: विक्की और कियारा करण जौहर के शो पर नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में करण, विक्की और कियारा जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस के लिए ये एपिसोड सुपर एंटरटेनिंग होने वाला है।

Image

Koffee With Karan 8 (credit pic: instagram)

Koffee With Karan 8 Promo: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। सेलेब्स शो पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करते हैं। शो के पिछले एपिसोड में रानी मुखर्जी और कोजाल आए थे। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में कियारा आडवाणी और विक्की कौशल बतौर गेस्ट पहुंचे हैं। दोनों अपनी लव लाइफ को लेकर मजेदार खुलासा करने वाला है जिसकी छोटी सी झलक प्रोमो में दिखाई दी है।

विक्की शो के होस्ट करण जौहर से कहते हैं कि हम यहां शुद्धिकरण के लिए आए हैं। ये बात सुनकर करण शॉक हो जाते हैं। गेम के दौरान विक्की खुलासा करते हैं कि कैटरीना उन्हें प्यार से क्या कहती हैं। इन तीनों नाम को सुनकर करण और कियारा हंसने लगते हैं। कियारा बताती हैं कि जब सिद्धार्थ इस शो पर आने वाले थे उसे कुछ समय पहले ही रोम में उन्होंने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था।

विक्की और कियारा ने करण के शो पर की जमकर मस्ती

शो पर विक्की और कियारा करण संग जमकर मस्ती करत हुए नजर आए। कियारा और विक्की ने साथ में लस्ट स्टोरी और गोविंदा नाम मेरा में साथ काम किया है। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article