बॉलीवुड

Animal में कम स्क्रीन मिलने पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'काश मुझे और स्क्रीन मिलता है'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 4, 2023, 01:26 PM IST

बॉबी देओल एनिमल की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म में उनके काम को दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं। एक्टर से हाल ही में पूछा गया है कि कम स्क्रीन मिलने पर आप क्या कहना चाहेंगे। एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि काश मुझे थोड़ा और ज्यादा स्क्रीन मिलता।

Image

Bobby Deol (credit pic: instagram)

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल (Animal) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), बॉबी देओल (Bobby Deol), रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में रणबीर और बॉबी के काम को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। एनिमल में बॉबी अबरार हक का रोल प्ले किया।

फिल्म में उन्हें भले ही छोटा सा रोल मिला है। लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर से पूछा गया कि आपको इतना कम स्क्रीन स्पेस मिला क्या कहना चाहेंगे। एक्टर ने इस सवाल का जवाब दिया है।

फिल्म में कम स्क्रीन मिलने पर बॉबी ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर ने कहा, काश, मुझे और स्क्रीन मिलता। लेकिन जब मैंने ये फिल्म साइन की थी, मैं जानता था कि मेरे पास बस यही है। मैं लाइफ के इस प्वाइंट पर भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि मुझे संदीप वांगा की फिल्म में काम करने का मौका मिला।

एक्टर ने आगे कहा, मैं जानता था कि मेरे पास 15 दिनों का काम है और मैं पूरी फिल्म में नहीं हूं। मैं निश्चित रूप से जानता था कि लोग मुझे नोटिंस करेंगे। लेकिन मुझे ये नहीं पता था कि लोग मुझे दर्शकों का इतना प्यार और सराहना मिल रही है। बॉबी इन दिनों एनिमल के सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article