बॉलीवुड

KWK 8: रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा ने दी थी करण जौहर को धमकी, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Aditya Chopra Threatened Karan Johar: टॉक शो कॉफी विद करण में डाइरेक्टर और होस्ट करण ने आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की शादी को लेकर एक खुलासा किया है।

Image

Aditya Chopra Threatened Karan Johar

Aditya Chopra Threatened Karan Johar: करण जौहर के रियलिटी शो कॉफी विद करण सीजन 8 में आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर राज खोलते हैं। ऐसे में देखा गया की खुद करण भी अपनी निजी जिंदगी से जुडी बातें पब्लिक में बोलते हैं। ऐसे में शो के बाद कई सेलेब्स को बुरी तरह ट्रोल किया जाता है। हाल की एपिसोड में करण जौहर ने रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा को लेकर खुलासा किया है, जो काफी चौंका देने वाला है।

पिछले एपिसोड में कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) में रानी मुखर्जी (Rani Mukherjie) और काजोल (Kajol) साथ नजर आईं। दोनों ने शो में खूब मजाक मस्ती का सभी का भरपूर एंटरटेनमेंट किया। शो में करण (Karan Johar) ने बताया कि कैसे आदित्य ने उन्हें फोन किया और रानी के साथ उनकी शादी के बारे में बताया। "मेरी शादी हो रही है, इसमें 18 लोग शामिल हो रहे हैं। अगर इस शादी के बारे में बात बाहर जाएगी तो वह आप ही होंगे। केवल आप ही हैं जो अपना मुंह खोलेंगे। उस समय भी अखबारों का बोलबाला था। मैं बहुत हाइपर और हिस्टीरिकल था।

ऐसे मे ये सुन काजोल और रानी की हसी बंद होने का नाम नहीं ले रही थी। करण जौहर ने यहां तक खुलासा किया कि आज भी आदित्य चोपड़ा उन्हें धमकी देते हैं कि वह उनकी वह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर न करें जो वे हर दिवाली पर खींचते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article