बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज 32 साल की हो गई हैं, जिस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं। अथिया शेट्टी के पति और जाने-माने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल बधाई देने के मामले में किसी से पीछे कैसे रहते...। केएल राहुल ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी पत्नी अथिया शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्हें क्रेजी बेबी कहकर पुकारा है। केएल राहुल का क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी तारीफ कर रहे हैं। केएल राहुल ने अथिया के साथ अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस के क्यूट एक्सप्रेशन्स कैद नजर आ रहे हैं। केएल राहुल ने अथिया के जन्मदिन पर प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी क्रेजी बर्थडे बेबी...।'
केएल राहुल के पोस्ट पर ससुर सुनील शेट्टी ने दिया प्यारा सा रिएक्शन
केएल राहुल के प्यारे से पोस्ट पर लगातार लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं और लोग बॉलीवुड कपल की तारीफ कर रहे हैं। रिएक्शन देने के मामले में केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी भी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने अपने दामाद के पोस्ट पर प्यारा का रिएक्शन दिया है। सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के पोस्ट पर नजर का टीका लगाया है। लोग कह रहे हैं कि सुनील शेट्टी ने अपने ही अंदाज में कहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की जोड़ी को नजर न लगे।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
