Kiran Rao on her divorce with Aamir Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने लंबे समय तक किरण राव (Kiran Rao) को डेट करने के बाद 2005 में शादी के बंधन में बंधने फैसला किया था। आमिर खान और किरण राव ने शादी के 16 सालों के बाद 2021 में बयान जारी कर खुलासा किया कि एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए हैं। आमिर खान और किरण राव का कानूनी रूप से अलग होना सभी फैन्स के लिए बड़ा झटका था। आमिर और किरण ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। ऐसे में अब पहली बार किरण राव ने अब आमिर खान से अलग हो के बारे में बात की है।
कनेक्ट एफएम कनाडा को दिए इंटरव्यू के दौरान किरण राव (Kiran Rao) ने आमिर खान (Aamir Khan) से अलग होने पर बात की। निर्देशक-निर्माता किरण राव का कहना है कि यह सब हमारी आपसी सहमती से हुआ है और हम दोनों साथ में काम करते हुए एक-दूसरे को जानने लगे। इसके बाद हमने साथ मिलकर काम करना जारी शुरू कर दिया। किरण का कहना है कि उनके और आमिर खान के बीच वैवाहिक रिश्ते से परे भी कई तरह की चीजें हैं।, जिन्हें वो अच्छी तरह से समझते हैं।
किरण राव (Kiran Rao) ने आगे कहा कि उनके और आमिर खान (Aamir Khan) के बीच कभी भी किसी मुद्दे को लेकर झगड़ा नहीं हुआ। अलग होने के बाद भी किरण राव और आमिर खान एक परिवार बने रहना चाहते हैं। हम से कोई शादी नहीं करना चाहता है। इसलिए हमने केवल अपने नियम बना लिए हैं। यह लोगों के लिए थोड़ा अजीब है कि दो तलाकशुदा इंसान साथ में काम जारी कैसे रख सकते हैं। किरण ने यह भी कहा कि शादी खत्म होने के बाद भी उनका रिश्ता खत्म हो जाता तो उन्हें ज्यादा दुख होता।
