Aamir Khan-Kiran Rao love Story: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कई प्रेम कहानियां सिल्वर स्क्रीन पर तो खिलती-मुरझाती रहती हैं, लेकिन कुछ रिश्ते असल जिंदगी में इतने खूबसूरत होते हैं कि वे स्टीरियोटाइप्स को तोड़ते हुए दिलों को छू जाते हैं। ऐसी ही एक कहानी है आमिर खान और किरण राव की। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर आमिर, जो अपनी फिल्मों की तरह ही निजी जिंदगी में भी सोच-समझकर कदम उठाते हैं, ने किरण के साथ एक ऐसा बंधन गढ़ा जो दोस्ती से प्यार, शादी से परिवार और फिर अलगाव तक पहुंचा। यह कहानी 2001 में 'लगान' के सेट से शुरू हुई, जब धूल भरी खेतों में क्रिकेट की गेंद के साथ-साथ दो दिलों की धड़कनें भी तेज हुईं। तो चलिए जानते हैं आमिर खान और किरण राव की लव स्टोरी के बारे में।

Image Source: Kiran Rao Instagram
साल था 2001। आमिर खान अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म 'लगान' की शूटिंग कर रहे थे। अशुतोष गोवारीकर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म ब्रिटिश राज के दौर में गांव वालों के क्रिकेट मैच की अनोखी दास्तान थी। आमिर खान भुवन का किरदार निभा रहे थे, तो उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनी हुई थीं। इसी सेट पर किरण राव एक साधारण सी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर आईं। किरण, जो जन्म से बेंगलुरु की हैं और कोलकाता में पली-बढ़ीं, फिल्ममेकिंग में अपनी पढ़ाई पूरी करके बॉलीवुड में कदम रख चुकी थीं। इसी फिल्म के दौरान आमिर खान और किरण राव की पहली मुलाकात हुई। लेकिन तभी रोमांस की शुरुआत नहीं हुई थी। किरण और आमिर खान अच्छे दोस्त भी नहीं थे।

Image Source: Kiran Rao Instagram
फिल्म के सेट पर छोटी-छोटी बातें दोनों को करीब लाती रहीं। एक दिलचस्प किस्सा है किरण के कानों के कुंडलों का। फिल्म में आमिर के किरदार भुवन को कुछ शॉट्स के लिए झुमके चाहिए थे। किरण ने तुरंत अपने झुमके उतारकर दे दिए। आमिर ने उन्हें पहना, और शूटिंग के दौरान दोनों ने खूब हंसी-मजाक किया। बाद में आमिर और रीना ने किरण के लिए मुंबई के ताज होटल से वैसा ही एक जोड़ा खरीदा। यह छोटा सा जेस्चर था, लेकिन यहीं से एक दोस्ती की नींव पड़ी। शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। 'लगान' रिलीज हुई, ऑस्कर के लिए नामांकित हुई और आमिर स्टार बन गए। लेकिन जिंदगी में तूफान आना था।

Image Source: Kiran Rao Instagram
2002 में आमिर और रीना का तलाक हो गया। 1986 में हुई इस शादी ने आमिर के दो बच्चे थे। लड़के का नाम जुनैद और बेटी का नाम इरा है, लेकिन 16 साल बाद रिश्ता टूट गया। तलाक के सदमे में आमिर अकेले थे। तभी किरण का फोन आया। दोनों ने आधे घंटे तक बात की। आमिर ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा, 'उस ट्रॉमा के पल में उनका फोन आया। बात करते ही मुझे खुशी का अहसास हुआ। मैंने सोचा, 'उनसे बात करके कितना अच्छा लग रहा है।' यहीं से प्रेम की असली शुरुआत हुई। किरण, जो तब भी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही थीं, आमिर की जिंदगी में दोस्त बनीं। दोनों ने सिनेमा, जिंदगी और सपनों पर लंबी-लंबी चर्चाएं कीं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।

Image Source: Kiran Rao Instagram
2005 तक बात पहुंची। 28 दिसंबर को मुंबई में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने मिलकर फिल्में बनाईं। किरण ने 'पीपली लाइव' और 'धोबी घाट' जैसी फिल्मों में हाथ आजमाया। 2009 में '3 इडियट्स' के बाद 2011 में सरोगेसी से किरण राव आजाद की मां बनी। परिवार बढ़ा, लेकिन व्यस्तता भी। आमिर की फिल्में जैसे 'पीके', 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने उन्हें व्यस्त रखा। किरण ने सोशल वर्क में कदम रखा। 2016 में दोनों ने मिलकर 'पानी फाउंडेशन' शुरू किया, जो महाराष्ट्र में जल संरक्षण पर काम करता है। यह फाउंडेशन आज भी उनका साझा प्रोजेक्ट है।

Image Source: Kiran Rao Instagram
लेकिन हर कहानी में मोड़ आता है। 15 साल की शादी के बाद, 3 जुलाई 2021 को आमिर और किरण ने संयुक्त बयान जारी कर तलाक की घोषणा की। इस खबर ने सबके होश उड़ा दिए। बयान में लिखा, 'इन 15 खूबसूरत सालों में हमने जिंदगी भर के अनुभव, खुशियां और हंसी साझा कीं। हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार से मजबूत हुआ। अब हम पति-पत्नी नहीं रहेंगे, लेकिन को-पैरेंट्स और परिवार के तौर पर साथ रहेंगे।' लेकिन इसके बाद भी दोनों साथ में आज भी इवेंट में नजर आते हैं।
