Akshaye Khanna's Affairs List: अक्षय खन्ना इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में उनकी एक्टिंग को हरकोई पसंद कर रहा है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अक्षय खन्ना एक समय अपनी लव-लाइफ के चलते भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर करिश्मा कपूर सहित अक्षय खन्ना ने अपने करियर के दौरान कई टॉप हसीनाओं को डेट किया था। हैरानी की बात यह है कि 50 की उम्र में भी अक्षय खन्ना सिंगल हैं। तो चलिए इस रिपोर्ट के माध्यम से जानते हैं कि अक्षय खन्ना किन-किन हीरोइन के लिंकअप में रह चुके हैं।
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और शादी करने वाले थे। करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना को बच्चों की शादी प्रस्ताव भी भेजा था लेकिन एक्ट्रेस की मां बबिता इस शादी के खिलाफ थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय को लेकर कहा जाता है कि फिल्म 'आ अब लौट चलें' और 'ताल' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या को देखते ही दिल दे बैठे थे। हालांकि जब सलमान खान के साथ ऐश्वर्या क्लोज आईं तो अक्षय खन्ना ने पीछे हटने का फैसला कर लिया था।
बताया जाता है कि अक्षय खन्ना और तारा शर्मा कुछ समय के लिए साथ रहे थे। इतना रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक पाया और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'लव यू हमेशा' में साथ काम करने के बाद अक्षय खन्ना और रिया सेन के बीच नजदीकियां बढ़ीं लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।
रिया सेन से अलग होने के बाद अक्षय खन्ना का दिल श्रिया सरन पर आया दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने के लिए तैयार थे लेकिन एक दिन ऐसा आया जब इनका ब्रेकअप हो गया।
'नकाब' मूवी के दौरान अक्षय खन्ना का नाम उर्वशी शर्मा संग जुदा था। दोनों ने कुछ समय के एक-दूसरे को डेट किया और बाद में इस कपल का ब्रेकअप हो गया।