बॉलीवुड

King: सिर पर चोटें, आर्म्स पर टैटू के साथ नए अवतार में नजर आए शाहरुख खान, 'किंग' के हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2025, 08:35 AM IST

Shah Rukh Khan King New Look: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर खबरों में है। इसी बीच फिल्म किंग से शाहरुख खान का नया लुक सामने आया है। तो चलिए देखते हैं शाहरुख खान के नए लुक में...

Image

Image Source: Aalim Hakim Instagram

Shah Rukh Khan King New Look: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म किंग से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में यानी शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म किंग का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इस वीडियो में शाहरुख खान एकदम नए अवतार में नजर आए थे। शाहरुख खान के नए लुक को देखने के बाद लोग बस देखते ही रह गए। इन सब के बीच अब शाहरुख खान का नया लुक सामने आए है, जिसने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है।

शाहरुख खान का नय लुक आया सामने

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि शाहरुख खान का लुक है, जो खूब वायरल हो रहा है। हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम (Aalim Hakim) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म किंग का शाहरुख खान का नया लुक लोगों के सामने रखा है। इस लुक में शाहरुख खान के हेयर स्टाइल के साथ-साथ आर्म्स पर बना टैटू भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। शाहरुख खान के इस लुक की लोग खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं शाहरुख खान का नया लुक को बी-टाउन में हलचल मचा रहा है।

'किंग' में नजर आएंगे ये सितारे

सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की फिल्म किंग साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म किंग के लिए मेकर्स लगभग 350 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। शाहरुख खान का फिल्म किंग से सामने आए नए लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article