बॉलीवुड

पुणे के कॉलेज में शूट करते नजर आए Khushi-Ibrahim , 'नादानियां' के सेट से लीक हुई तस्वीरें

Nadaniyaan Set Viral Pic : अदाकारा इस फिल्म में इब्राहीम अली खान( Ibrahim Ali Khan) के साथ रोमांस करती नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म के सेट से शूटिंग का एक फोटो वायरल हो रहा है । यह किसी कॉलेज की तस्वीर है जिसमें खुशी और इब्राहीम शूटिंग कर रहे हैं।

Image

Nadaniyaan Set Viral Pic

Nadaniyaan Set Viral Pic : बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर(Khushi kapoor) "दी आर्चिज" के बाद अब शाउना गौतम की अपकमिंग फिल्म "नादानियां" की शूटिंग में व्यस्त हैं। अदाकारा इस फिल्म में इब्राहीम अली खान( Ibrahim Ali Khan) के साथ रोमांस करती नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म के सेट से शूटिंग का एक फोटो वायरल हो रहा है । यह किसी कॉलेज की तस्वीर है जिसमें खुशी और इब्राहीम शूटिंग कर रहे हैं।

दी आर्चिज( The Archies) से डेब्यू करने के बाद बॉलीवुड के स्टारकिड अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर खूब मेहनत कर रहे हैं। वहीं खुशी कपूर भी जल्द एक नई फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वह पहली बार सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसकी शूटिंग चल रही है। इसे शाउना गौतम ने डायरेक्ट किया है जो रॉकी और रानी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच से तस्वीर सामने आई है जिसे एक फैन ने साझा किया है। इसपर नजर डाले तो यह पुणे के कॉलेज फ्लेम का दृश्य है। खुशी ने फ्लोरल मिडी पहनी है और ऊपर डेनिम जैकेट डाली है। वहीं इब्राहीम को व्हाइट टी शर्ट में बैठे हुए देख सकते हैं।

बताते चले कि फिल्म "नादानियाँ" से इब्राहीम अली खान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही है , जिसमें करण जौहर निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म थिएटर की बजाए सीधा ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article