बॉलीवुड

Kho Gaye Hum Kahan: सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी Ananya Panday और Siddhant Chaturvedi की फिल्म

Kho Gaye Hum Kahan Release Date: हाल ही में निर्माताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि अनन्या पांडे ( Ananya Panday) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की अपकमिंग फिल्म 'खो गए हम कहां' (Kho Gaye Hum Kahan) दिसंबर में 26 तारीख को रिलीज होगी। जानिए ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है।

Image

Kho Gaye Hum Kahan

Kho Gaye Hum Kahan Release Date: बॉलीवुड एक्टर अनन्या पांडे ( Ananya Panday) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की अपकमिंग फिल्म 'खो गए हम कहां' (Kho Gaye Hum Kahan) कैफ लंबे समय से रिलीज डेट की तलाश में थी। सुनने में आ रहा था कि मेकर्स इस फिल्म को सिनेमाघरों में लोगों के बीच पेश करेंगे लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है। दिसंबर के महीने में पहले से ही एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, ऐसे में मेकर्स को लगता है कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज करना सही रहेगा। निर्माताओं ने अब X अकाउंट पर 'खो गए हम कहां' की रिलीज डेट की जानकारी दे दी है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ट्वीट करते हुए बताया कि 'खो गए हम कहां' अब सीधे 26 दिसंबर के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वैसे लंबे समय से फैन्स 'खो गए हम कहां' को देखने के लिए बेताब थे। मेकर्स ने भले ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है लेकिन अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इसका ट्रेलर कब लॉन्च किया जाएगा।

अर्जुन वारेन सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'खो गए हम कहां' में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के अलावा आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'खो गए हम कहां' दूसरी फिल्म है, इससे पहले दोनों को दीपिका पादुकोण स्टारर 'गहराईयां' में देखा गया था। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण के बीच कई इंटिमेट सीन्स थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article